बदलापुर में फहराया गया प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा तिरंगा
Badlapur

बदलापुर। [आलोक शर्मा] ◆ बदलापुर के पूर्व सपा विधायक ओमप्रकाश दूबे "बाबा"जी के द्वारा 26 जनवरी को बदलापुर के इंद्रा चौक पर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा तिरंगा झंडा (121 फ़ीट) फहराया गया।
जिसको देखने के बाद बदलापुर विधानसभा की जनता में एक अलग उत्साह देखने को मिला।
वहीं पूर्व विधायक के साथ उनके छोटे भाई प्रेम प्रकाश दूबे, सुरेश यादव, दिनेश यादव, शुभम तिवारी (लल्लू), सुधीर तिवारी, अश्वनी दूबे, सुमित उपाध्याय, आलोक शर्मा, ऋषभ शुक्ला, पवन निगम, पवन दूबे व अन्य सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे