UP Election 2022: पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह की पौत्र बधू को कांग्रेस ने बदलापुर विधानसभा से दिया टिकट
Up election badlapur 2022

कांग्रेस ने बदलापुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। इस विधानसभा सीट से पूर्व सांसद स्वर्गीय कमला प्रसाद सिंह की पौत्र वधू आरती सिंह को टिकट दिया है। वह कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता और उपाध्यक्ष गौरव सिंह की पत्नी हैं बदलापुर विधानसभा क्षेत्र शाहपुर सानी गांव की निवासी हैं। इस बात की पुष्टि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने की है। कमला प्रसाद सिंह सदर विधानसभा सीट से 1977 और 1980 में कांग्रेस से विधायक बने थे। इसके बाद, 1985 में जौनपुर सदर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए थे। एक बार जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे। कभी एक समय ऐसा भी था, जब कांग्रेस का जनपद की अधिकांश सीटों पर कब्जा रहता था। ऐसे में कांग्रेस सफल जीत की भरपूर कोशिश कर रही है इसके लिए, तीन-चार बार में आवेदन मांगे गए हैं। हालांकि आखिरी बार किए गए आवेदनों के मुताबिक, सभी नौ विधानसभा सीटों से कुल 76 लोगों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। इसमें 63 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल हैं।