दुनिया के सबसे बड़े Virus Zoombie,लगभग पचास हजार वर्ष पहले Virus के दोबारा आने के मिले संकेत

दुनिया जहां अभी कोरोना वायरस के खतरे से उबरती दिख रही है वहीं, अब नए वायरस की दस्तक की खबर सिहरन पैदा करने वाली है। दरअसल, रूस के बर्फ वाले इलाके में 48 हजार साल से दबे जॉम्बी वायरस (Zombie Virus) को वैज्ञानिकों ने जिंदा कर दिया है। ये खतरनाक वायरस रूस के एक झील में हजारों साल पहले दफ्न हो गया था। लेकिन इसकी अब इसके 'जिंदा' होने के बाद भारत जैसे देशों के लिए भी बड़े खतरे की घंटी है।भारत दुनियाभर को ग्लोबल वार्मिंग को लेकर चेतावनी देता रहा है। कहा जा रहा है कि अगर दुनिया में बढ़ती गर्मी के कारण रूस और साइबेरिया की जमी बर्फ पिघलती है तो दुनिया में कोहराम मच जाएगा। जॉम्बी वायरस इतना खतरनाक है कि यह कोशिका वाले छोटे जीवों को भी संक्रमित कर देता है।भारत जैसे देश भी ऐसे वायरस से निपटने में सक्षम है। लेकिन कोरोना ने जो त्रासदी दुनिया को दी है वो डराने वाली थी। हालांकि, जॉम्बी वायरस का खतरा अभी वास्तविक तो नहीं है लेकिन हमें हर स्तर की तैयारी करके रखनी होगी।